मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी हुई है। दरअसल बप्पा के दरबार में चढ़ाए गए सोने के गहनों का नीलामी हो रही है। जिसे खरीदने के लिए भक्तों का तांता लगा। बता दें कि दरबार में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए 2 करोड़ 70 लाख के सोने के सामानों की नीलामी हो रही है।

खरीदे गए कई सामान-

  • खबरों के मुताबिक इस बार बप्पा के दरबार मे चढ़ाए गए सोने के सामानों पर GST का असर है।
  • इसके बावजूद भी भक्त जोरदार खरीदी कर रहे है।
  • ये नीलामी बप्पा के दरबार मे 2009 से 2010 तक भक्तो द्वारा चढ़ाए गए सोने के सामानों की है।
  • जिसमें से कई सामान खरीद लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें… मुंबई : आमने सामने आई दो मोनो रेल, बड़ा हादसा टला!

हो रही है 2 किलो 352 ग्राम सोने के सामनो की नीलामी-

  • सोने के सामानों में 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट सोना है।
  • कुल 2 किलो 352 ग्राम सोने के सामनो की नीलामी हो रही है जिसकी किम्मत 2 करोड़ 70 लाख रुपये है।
  • इनमें सोने के हार, चैन, अंगूठी ,लॉकेट, सोने के क्वाइन, सोने के बने बप्पा के छोटी-छोटी मूर्तियां शामिल हैं।
  • बता दें कि भक्तों द्वारा बप्पा के दरबार में चढ़ाएं गए सामानों की ये 22वीं बार नीलामी की जा रही है।
  • इससे पहले 21 बार सामान नीलाम किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें… मुंबई : समुद्र में उठीं 4.82 मीटर ऊंची लहरें, हाई टाइड अलर्ट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें