1993 मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार मुस्तफा डोसा की मौत हो गई है. हालांकि मौत की वजह के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

सीने में दर्द की हुई थी शिकायत-

  • 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में दोषी करार दिए मुस्तफा डोसा की मौत हो गई है।
  • खबरों की अनुसार मुस्तफा डोसा के सीने में अचानक दर्द की शिकायत हुई थी
  • जिसके बाद उसे जे.जे. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
  • मामले में हॉस्पिटल के डीन ने कहा था कि उसे सीने में दर्द के साथ ही संक्रमण की समस्या है।
  • हॉस्पिटल के डीन ने बताया था कि मुस्तफा डोसा को मधुमेह और हाई बीपी है।
  • बता दें कि मुस्तफा डोसा 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों में से एक है।
  • मुस्तफा डोसा को स्पेशल टाडा कोर्ट ने षड़यंत्र, हत्या और आंतकी गतिविधियों के लिए दोषी करार किया था।
  • हालाँकि अभी उसकी सजा निर्धारित नहीं हुई थी।
  • 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
  • मुस्तफा डोसा ब्लास्ट के लिए विस्फोटक और हथियार मंगवाने का मास्टरमाइंड था।

यह भी पढ़ें: 1993 मुंबई बम धमाका: अबू सलेम समेत 6 दोषी करार, 1 आरोपी बरी!

यह भी पढ़ें: कार्यकाल खत्म होने से पूर्व राष्ट्रपति ने खारिज की दो और दया याचिकाएं!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें