नागालैंड में शुरहोजेली लीजीत्सू की सरकार की बर्खास्तगी के बाद नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक टी.आर. जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें बुधवार को नागालैंड के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें… नागालैंड में बर्खास्त हुई लीजीत्सू की सरकार!

टी.आर जेलियांग ने संभाली राज्य की कमान :

  • राज्यपाल आचार्य ने कोहिमा में राजभवन में एक समारोह में जेलियांग (65) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सदन में बहुमत सिद्ध करने के बाद अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों की घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़ें… नागालैंड : सीएम जेलियांग के इस्तीफे के साथ ही थम गया आक्रोश!

विधानसभा में बहुमत नहीं पारित कर पाये लीजीत्सू :

  • बता दें कि आज नागालैंड विधानसभा में शुरहोजेली लीजीत्सू (पूर्व मुख्यमंत्री) बहुमत पारित नहीं कर पाये।
  • इस कारण राज्यपाल पी.बी. आचार्य पांच महीने पुरानी सरकार को बर्खास्त कर दिया है।
  • नई सरकार बनाने के लिए नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के वरिष्ठ नेता टी. आर. जेलियांग को आमंत्रित किया।
  • इसके कुछ ही घंटों के बाद टी.आर. जेलियांग ने नये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • उन्हें 22 जुलाई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति चुनाव : विधानसभा में जाने से रोके गये नागालैंड के CM!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें