प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को किए गए फेरबदल में मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों को हटा दिया गया है।

इन मंत्रियों से वापस लिया गया मंत्रालय-

  • राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट विस्‍तार के लिए मोदी मंत्रिमंडल के नए भरोसेमंद मंत्रियों ने शपथ ली।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • बता दें कि मोदी सरकार की यह तीन साल में तीसरी बार कैबिनेट विस्तार है।
  • मोदी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया गया है।
  • जिन मंत्रियों को हटाया गया उनमें कलराज मिश्र, बंगारु दत्तात्रेय, फगन सिंह कुलस्ते, राजीव प्रताप रूडी, संजीव बलियान व महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार: कुछ चेहरे खिले, तो कई हुए मायूस

इन मंत्रियों के पास थे ये विभाग-

  • कलराज मिश्रा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम के कैबिनेट मंत्री थे।
  • दत्तात्रेय के पास श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रूडी के पास कौशल विकास व उद्यमिता का राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार था।
  • कुलस्ते के पास स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और बलियान के पास जल संसाधन मंत्रालय था
  • नदी विकास व गंगा पुनर्जीवन व पांडेय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री थे।
  • महेंद्र नाथ पांडेय को भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • बाकी मंत्रिमंडल से हटाए गए मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट फेरबदल पर बोले विपक्षी, नाकामयाबी छुपाने का है तरीका

यह भी पढ़ें: नीतीश को मोदी ने दिखाया ठेंगा : लालू यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें