पीएम मोदी ने ट्विटर हैंडल से अपने धुर विरोधी राजनीतिज्ञों को फालो कर उन्हें अपना मुरीद बना लिया है। लगातार सार्वजनिक मंचों से और सदन में पीएम मोदी पर हमलावर रहने वाले वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, राजद प्रमुख लालू यादव व उनके पुत्र तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी , मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित 100 से भी ज्यादा राजनीतिज्ञ होली के दिन प्रधानमंत्री की फालोवर लिस्ट में शामिल हुए। इलके अतिरिक्त पीएम के ट्विटर हैंडल ने कई सांसदों को भी फॉलो किया हैं।
Narendra modi, rahul gandhi, arvind kejariwal
पीएम मोदी ने होली के दिन गिले-शिकवे दूर रख कर अपने विरोधियों के नजदीक जाने की कोशिश की है। जिसे पांच राज्यों में इस साल और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए, प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।

पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल ने इन विरोधियों को किया फालो

  • उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
  • पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (आफिस आफ आरजी)
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • लालू प्रसाद यादव (पूर्व मुख्यमंत्री बिहार)
  • नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार

Nitish Kumar, Lalu Yadav

  • कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी
  • आप नेता मनीष सिसोदिया
  • कांग्रेसी नेता अजय माकन
  • नवीन पटनायक (मुख्यमंत्री ओड़िशा)
  • पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
  • शरद यादव
  • दिग्विजय सिंह
  • शशि थरूर
  • कै. अमरिंदर सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • कांग्रेस नेता अहमद पटेल
  • डा. रमेश पोखरियाल निशंक (उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री)
  • पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान
  • पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
  • तेजस्वी यादव (बिहार के उप मुख्यमंत्री)
  • डा. उदित राज
  • कांग्रेस नेता डा. सीपी जोशी
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा
  • शरद पवार
  • सीताराम येचुरी
  • रणदीप एस. सुरजेवाला

rahul gandhi, soniya gandhi

पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल ने होली पर इन सांसदों को भी किया फालो

राजेंद्र अग्रवाल, राघव लखनपाल, आलोक संजर, हंसराज अहीर, राहुल कासवान, परेश रावल, गजेंद्र एस. शेखवत, गोपाल शेट्टी, डा. संजीव बाल्यान, डा. सतयपाल सिंह, संतोष अहलावत, विजय सांपा, डा. कीर्ति सोलंकी, रमेश बिधुरी, नरेन्द्र सवाईकर, गणेश सिंह, विनोद छावड़ा, दिलीप पटेल, डा. जितेन्द्र सिंह, निशीकांत दुबे, प्रह्लाद सिंह पटेल, राम स्वरूप शर्मा, अर्जुन राम मेघावल, लीलाधरभाई वाघेला, अनिल शिरोले, रामकृपाल यादव, संतोष गंगवार, थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, मेनका गांधी, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, मनोज तिवारी, पूनमबेन, डा. महेश शर्मा, डा. के. हरिबाबू भी शामिल हैं।

केजरीवाल बोले आज गिले शिकवे दूर करने का दिन…

पीएम मोदी द्वारा खुद को फालो किये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुक्रिया कहते हुये होली की बधाइयां दी। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘नरेन्द्र मोदी सर थैंक्यू, हैप्पी होली, आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। होप बेटर सेंटर-दिल्ली कोआपरेशन इन फ्यूचर’।

kejariwal Tweet

आप नेता व उपमुख्यमंत्री दिल्ली मनीष सिसोदिया ने भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए, ट्वीट कर उन्हें होली की बधाइयां दी हैं।

Manish sisodiya tweet

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें