प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं। पिछले 10 महीने में नरेंद्र मोदी 11वीं बार गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी विकास बैंक की बैठक को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने कहा कि अफ्रीका का ऐसा कोई भी देश नहीं है जिसका दौरा पिछले 3 सालों में भारतीय मंत्रियों ने ना किया हो।

अफ्रीकी विकास बैंक की बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित-

  • पिछले 10 महीने में नरेंद्र मोदी 11वीं बार गुजरात के दौरे पर हैं।
  • यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा है।
  • इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अफ्रीकी विकास बैंक की बैठक को संबोधित किया।
  • इस संबोधन में उन्होंने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत की शैक्षिक और तकनीकी साझेदारी पर हमें गर्व है।
  • उन्होंने कहा कि अफ्रीका का कोई भी ऐसा देश नहीं है जिसका पिछले 3 सालों में भारतीय मंत्रियों ने दौरा ना किया हो।
  • आगे उन्होंने कह कि साल दर साल भारत-अफ्रीका के संबंध मजबूत हुए हैं।
  • सरकार बनाने के बाद भारत की विदेश और आर्थिक नीति में अफ्रीका सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अफ्रीका के बीच व्यापार पिछले 15 सालों में कई गुना बढ़ा है।
  • उन्होंने बताया कि पिछले 5 सालों में यह लगभग 72 बिलियन तक पहुंच गया है।
  • नरेंद्र मोदी ने इस संबोधन में कहा कि भारत को अफ्रीका के साथ अपनी शैक्षिक और तकनीकी साझेदारी पर गर्व है।
  • उन्होंने कहा कि दोनों देशों में किसानों का उत्थान, गरीबी, महिला सशक्तिकरण जैसी कई समस्याएं एक जैसी हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी गुजरात दौरे पर, कांदला पोर्ट से जनता को किया संबोधित!

यह भी पढ़ें: तेजस एक्सप्रेस निकली अपनी पहली यात्रा पर, प्रभु ने दिखाई हरी झंडी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें