भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी सरकार के 2 साल पूर होने का आगाज उत्तर प्रदेश में रैली के माध्यम से कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूबे के सहारनपुर में 26 मई को रैली कर सकते हैं।

पार्टी ने शुरू की तैयारियां:

  • भारत की केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने वाले हैं, गौरतलब है की 26 मई को सूबे के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली को संबोधित कर सकते हैं।
  • 26 मई को ही भाजपा की केंद्र सरकार के 2 साल पूरे हो रहे हैं, जिस कारण पीएम ने इस दिन को चुना है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी शंखनाद करेगी।
  • राज्यसभा में बहुमत के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
  • रैली का उद्देश्य जनता तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाना है।
  • सहारनपुर से रैली की शुरुआत का कारण यहाँ विधानसभा-1 का आना है।
  • रैली के आयोजन स्थल पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन सहारनपुर के भर्ती मैदान पर यह रैली हो सकती है।
  • भाजपा पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रैली से चुनाव का आगाज कर सीधे सपा सरकार को अपने निशाने पर लेने की कोशिश करेगी
  • रैली को एतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें