नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर को गिरफ्तार कर धार जेल में रखे जाने का विरोध अब घाटी के गांव-गांव में होने लगा है। 13 दिनों से कैद मेधा व तीन अन्य लोगों की बिना शर्त रिहाई के लिए गांव-गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठियां लिखी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें… मेधा पाटकर को जेल भेजने पर BJP नेताओं में रोष, दिया इस्तीफा!

गांव-गांव से प्रधानमंत्री को जा रहीं चिट्ठियां :

  • नर्मदा बचाओ आंदोलन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई।
  • नर्मदा घाटी के लोग मेधा पाटकर, संतू, विजय व धुरजी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया।
  • घाटी के लोग उन्हें बिना शर्त रिहा करने की मांग कर रहे हैं।
  • वे चिठ्ठी के साथ प्रधानमंत्री को अपने-अपने गांव का चित्र और पुनर्वास की स्थिति का विवरण दे रहे हैं।
  • 192 गांवों के लोगों ने प्रधानमंत्री से सवाल किए हैं कि क्या बिना पुनर्वास नर्मदा घाटी के लाखों लोगों को डुबाया जाएगा?
  • क्या विकास की कीमत लाखों लोगों की जिंदगी से लगाई जाएगी?
  • क्या लाखों की संख्या में जो पेड़ और मवेशी डूबेंगे, वो आपको मंजूर होगा?

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश: मदरसों में झंडा फहराकर तस्वीरें भेजने के आदेश!

मेधा को रिहा न होने देने की सरकार की लगातार कोशिश :

  • आंदोलन से जुड़े लोगों का आरोप है कि जेल में बंद मेधा पाटकर को रिहा न होने देने की सरकार की लगातार कोशिश चल रही है।
  • मेधा को सात अगस्त को धार के उपवास स्थल से जबरिया उठाकर इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया।
  • उसके बाद नौ अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर नर्मदा घाटी की तरफ बढ़ने पर पीथमपुर बाइपास पर उन्हें गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें… SC ने आज,अभी,इसी वक्त से लगाई तीन तलाक पर रोक!

लोगों ने पीएम से किया आग्रह :

  • नर्मदा घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री से 32 सालों से चल रहे नर्मदा बचाओ आंदोलन और उसकी मांगों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।
  • लोगों ने जल्द से जल्द मध्य प्रदेश सरकार को नर्मदा घाटी के 192 गांव और एक नगर के लाखों लोगों का आदर्श पुनर्वास करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें… शाह के जाते ही BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन!

गुजरात को लाभ पहुंचाने के लिए बढ़ाई जा रही है बांध की ऊंचाई:

  • मध्य प्रदेश में सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाई जा रही है।
  • बता दें कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के कारण मध्य प्रदेश के डूब प्रभावितों की लड़ाई लड़ रहीं हैं।

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश : सीएम ने शुरु किया पौधों का महा अभियान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें