खगोलीय वैज्ञानिकों ने 22 फरवरी को धरती के आकार जैसा सात नए ग्रह ढूंढने का दावा किया है। इन सभी ग्रहों में से 3 ग्रहों पर जीवन की संभावना भी बताई जा रही है। पृथ्वी के आकार वाले सभी ग्रह 40 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। नासा ने इन ग्रहों के बारे में जानकारी ट्वीट कर दी है। साथ ही साइंस मैग्जीन ‘नेचर’ में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से बताया गया है कि इन ग्रहों में पानी और जीवन की संभावना हो सकती है।
ग्रहों पर तरल पानी होने की संभावना जताई जा रही है:
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ट्वीट किया कि- नया रिकॉर्ड, हमारे सौरमंडल के बाहर आवासीय जोन में सात नए ग्रह एक तारे के इर्द-गिर्द धरती के आकार के मिले हैं।
- नासा ने कहा कि स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप ने पाया कि ये ग्रह आकार में पृथ्वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं।
- नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार छ: आंतरिक ग्रह ऐसे तापमान जोन में हैं, जहां सतह का तापमान जीरो से 100 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
- साथ ही इनमें से तीन ऐसे ग्रह हैं जिन पर समुद्र होने के लायक परिस्थिति है, अर्थात इन ग्रहों पर पर जीवन पाये जाने की ज्यादा आशंका है।
- वैज्ञानिकों के अनुसार एक Cool Dwarf Star भी ढूंढा है जिसे TRAPPIST का नाम दिया गया है।
- स्पेस एजेंसी नासा ने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर इस नए सोलर सिस्टम की खोज की है।
- नासा वैज्ञानिकों की टीम के एक सदस्य ने कहा कि इनमें से एक ग्रह ऐसा है जिससे उम्मीद की जा रही है कि उस पर जमीन जैसा ही पानी होगा।
- इसके अलावा दूसरे चारों ग्रहों पर भी तरल पानी होने की संभावना जताई जा रही है।
- ज्ञात हो कि खगोल विज्ञानी इससे पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं।
- हालांकि यह पहली बार है जब पृथ्वी के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं।
New record-We’ve found 7 Earth-sized planets around a single star outside our solar system; 3 in habitable zone: NASA pic.twitter.com/1F4cccSfYe
— ANI (@ANI) February 22, 2017
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#astronomical scientist
#Belgium
#earth
#planet
#Researcher Michael Gilon
#Science Magazine Nature
#Seven new planet
#Solar System
#Space agency NASA
#Spitzer Space Telescope
#US space agency NASA
#अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन
#अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा
#खगोलीय वैज्ञानिक
#ग्रह
#पृथ्वी
#बेल्जियम
#साइंस मैग्जीन 'नेचर'
#सात नए ग्रह
#सौरमंडल
#स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप
#स्पेस एजेंसी नासा