देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरु की उनके कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो जाने से देश में संकट के हालात थे | तब  लालबहादुर शास्त्री को देश का दूसरा प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया था | शास्त्री जी का कार्यकाल लगभग अठारह महीने रहा पर इन  अठारह महीनों  में शास्त्री जी ने देश को सभी संकटों से उबार लिया | शास्त्री जी के जीवन से सम्बंधित बहुत सी बातों से तो हम वाकिफ हैं पर क्या आपको पता है ,शास्त्री जी के जीवन से सम्बंधित ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें आप भी नही जानते होंगे

शास्त्री जी के जीवन की कुछ बहुत ही खास बातें

  • क्या आप जानते हैं भीड़ को नियन्त्रण में रखने के लिये
  • लाठी की जगह पानी की बौछार का प्रयोग सबसे पहले शास्त्री जी ने ही भारत में प्रारंभ कराया था |
  •  अपने पुरे जीवन में  9 साल शास्त्री जी ने जेल में रह कर बिताये थे
  • क्या आप को पता है की शास्त्री की उपाधि उनको काशी विद्यापीठ से पढ़ाई के बाद मिली थी
  • शास्त्री जी ने अपनी शादी में दहेज़ लेने से मन कर दिया था
  • लेकिन ससुर जी के बहुत जोर देने पर उन्होंने ने दहेज़ में खादी का कपडा माँगा था
  • ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के तौर पर सबसे पहले शास्त्री जी ने ही इंडस्ट्री में महिलाओं को बतौर कंडक्टर लाने की शुरुआत की थी

अन्य ख़बरों में

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें