आज मंगलवार की सुबह तड़के राजधानी दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आग लग जाने के कारण एक बड़े नुक्सान का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह म्यूजियम मंडी हाउस स्थित फिक्की की बिल्डिंग में है। आग पर पूरी तरह काबू करीब सुबह 7 बजे तक पाया जा सका।

Natural History Museum Caught Fire In Delhi
Natural History Museum

बड़े नुक्सान की आशंका:

  • राजधानी दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आज तड़के सुबह आग लग गयी।
  • मंडी हाउस में फिक्की की बिल्डिंग में स्थित नेचुरल म्यूजियम की आग ने फिक्की के ऑडिटोरियम को भी चपेट में ले लिया था।
  • मौके पर पहुंचे 35 फायरमैन ने आग पर काबू पाया।
  • सुबह 7 बजे के करीब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
  • आग के कारण म्यूजियम को काफी नुक्सान हुआ है, 1978 से यह म्यूजियम यहाँ स्थापित है। जिसके अन्दर नेचुरल हिस्ट्री की तमाम जानकारियां राखी गयी थी।
  • आग पर काबू पाने के दौरान 6 फायरमैन घायल हो गए।
  • घायलों को इलाज़ के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया।
  • हालाँकि, आग लगने का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है।
  • आग लगने के कारण फिक्की की बिल्डिंग की सेफ्टी पर भी कई सवाल उठे हैं।
  • बिल्डिंग का सेफ्टी मैकेनिज्म के ठीक तरह से काम न करने के कारण आग पर काबू पाने में इतना समय लग गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें