दिल्ली के ‘नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम’ में भीषण आग से सब कुछ तबाह, 6 फायरमैन जख्मी!
Divyang Dixit
आज मंगलवार की सुबह तड़के राजधानी दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आग लग जाने के कारण एक बड़े नुक्सान का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह म्यूजियम मंडी हाउस स्थित फिक्की की बिल्डिंग में है। आग पर पूरी तरह काबू करीब सुबह 7 बजे तक पाया जा सका।
बड़े नुक्सान की आशंका:
राजधानी दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आज तड़के सुबह आग लग गयी।
मंडी हाउस में फिक्की की बिल्डिंग में स्थित नेचुरल म्यूजियम की आग ने फिक्की के ऑडिटोरियम को भी चपेट में ले लिया था।
मौके पर पहुंचे 35 फायरमैन ने आग पर काबू पाया।
सुबह 7 बजे के करीब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
आग के कारण म्यूजियम को काफी नुक्सान हुआ है, 1978 से यह म्यूजियम यहाँ स्थापित है। जिसके अन्दर नेचुरल हिस्ट्री की तमाम जानकारियां राखी गयी थी।
आग पर काबू पाने के दौरान 6 फायरमैन घायल हो गए।
घायलों को इलाज़ के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया।
हालाँकि, आग लगने का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के कारण फिक्की की बिल्डिंग की सेफ्टी पर भी कई सवाल उठे हैं।
बिल्डिंग का सेफ्टी मैकेनिज्म के ठीक तरह से काम न करने के कारण आग पर काबू पाने में इतना समय लग गया।