ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का हेलीकॉप्टर 45 मिनट तक हवा में मंडराने के बाद। कोरापुट जिले में एक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को ड्यूटी में ढिलाई बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। हालांकि इस इंजीनियर का नाम अभी नहीं बताया गया है।

ये है पूरा मामला

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जेपोर सब-डिवीजन में एक कार्यक्रम के लिए गए थे।
  • अपना कार्यक्रम खत्म कर के CM पटनायक दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर कोटपद के लिए रवाना हुए।
  • लेकिन वहां पहुँचने के बाद उनका हेलीकॉप्टर उतर नही पाया।
  •  हेलीकॉप्टर ना उतर पाने के चलते पटनायक को 45 मिनट तक हवा चक्कर लगाना पड़ा।
  • जब कि उन्हें 12 बजकर 55 मिनट पर कोटपद पहुंचना था।
  • इस घटना के बाद कोरापुट जिले में एक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।
  • इस इंजीनियर को ड्यूटी में ढिलाई बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
  • एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग को मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए एक हेलीपैड तैयार करना था।
  • PWD को इस हेलीपैड के अक्षांश, देशांतर और ऊंचाई सहित जगह का पूरा भी ब्योरा देना था।
  • लेकिन पॉयलट को समय पर ये सूचनाएं नहीं दी गई।
  • जिसके बाद  हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पॉयलट सही जगह की तलाश करता रहा।
  • जिसके चलते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 45 मिनट तक हवा में फंसे रहना पड़ा।
  •  विभाग के सचिव नलिन कांत प्रधान के अनुसार इस घटना के बाद जेपोर के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।
  • हालांकि एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के नाम अभी नही बताया गया है।

ये भी पढ़ें :काले धन व कारोबारी पी.लोढा का है दाऊद से कनेक्शन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें