भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार 15 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे प्रेस कांफ्रेंस:

  • भाजपा के पूर्व नेता नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
  • जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार 16 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में की जाएगी।
  • प्रेस कांफ्रेंस का समय सुबह 11 बजे का है।
  • कांफ्रेंस में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कांग्रेस नेता अजय माकन भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस बना सकती हैं सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री उम्मीदवार:

  • मौजूदा समय में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
  • वहीँ कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में एक जीवनदान मिल गया है।
  • सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
  • जानकारों के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू एक बड़ा नाम हैं।
  • पंजाब में उनकी लोकप्रियता अधिक है, साथ ही कांग्रेस का हाल पूरे देश समेत पंजाब में कुछ खास नहीं है।
  • ऐसे में सिद्धू का चेहरे पर कांग्रेस पंजाब विधानसभा का दांव खेल सकती है।
  • यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस निश्चित रूप से ही पंजाब में मौजूदा सरकार को चुनाव में चुनौती पेश कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें