पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है।

कश्मीर के हल के बिना भारत और पाकिस्तान के बीच अमन नहीं:

  • पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ ज़हर उगला है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, दोनों देश के बीच कश्मीर मसले के हल के बिना अमन संभव नहीं है।
  • पाक पीएम ने आगे कहा कि, वो कश्मीर के हक़ के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
  • हमने भारत से बातचीत की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन भारत की ओर से कोई प्रयास नहीं हुए हैं।

बुरहान को फिर बताया हीरो:

  • पाक पीएम ने संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन में कहा कि, बुरहान वानी एक हीरो था।
  • वहीँ नवाज़ शरीफ ने कश्मीरियों के दिल में आजादी की तड़प की बात कही।
  • साथ ही नवाज़ ने सियासी कश्मीरी कैदियों को रिहा करने की बात भी कही।

उरी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को सिरे से नकारा:

  • पाक पीएम ने भाषण के दौरान उरी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक की बात को भी सिरे से नकारा।
  • उन्होंने कहा कि, भारत बिना सबूत के इल्जाम लगा रहा है।
  • नवाज़ ने आगे कहा कि, भारत ने 6 घंटे में हम पर आरोप लगा दिया।
  • वहीँ भारत की ओर से एलओसी पर गोलीबारी के दौरान 2 पाक सैनिकों के मरने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें