छत्तीसगढ़ के सुकमा सेक्टर में नक्सलियों ने हमला किया है। जिसमें 9 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। वहीं इस हमले में कई जवान के घायल होने की सूचना है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवान के बख्तरबंद वाहन पर अचानक 100 की संख्या में हमला कर दिया। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

आईबी आज ही अलर्ट जारी किया था कि नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद पहला हमला आज सुबह 8ः30 बजे अचानक नक्सलियों ने किया था। वहीं दूसरा हमला दोपहर 12:30 बजे हुआ है। इस दौरान सर्च आपरेशन करते समय तीन आईइडी ब्लास्ट भी हुए। जिसके बाद नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 221 बटालियन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। लगभग 100 की संख्या में नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए। वहीं 6 जवान घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत नाजुक बनी हुई है।

नक्सल विरोधी अभियान के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया, ‘एक पट्रोलिंग पार्टी बख्तरबंद गाड़ी में किस्तराम से पालोदी के लिए जा रही थी। रास्ते में नक्सलियों ने IED से ब्लास्ट कर दिया। अतिरिक्त फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल गोलीबारी रुकी हुई है।’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें