आगामी 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद जोर-शोर से प्रचार में जुटे है। इसी के तहत रामनाथ कोविंद भोपाल पहुंचे है।

प्रचार के लिए भोपाल पहुंचे रामनाथ कोविंद-

  • एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति प्रचार में जुटे है।
  • इसके तहत रामनाथ कोविंद भोपाल पहुंचे।
  • यहाँ रामनाथ कोविंद बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
  • साथ ही कोविंद विधायकों को संबोधित भी करेंगे।
  • विधायक दल की बैठक को संबोधित करने के बाद कोविंद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के घर जाएंगे।
  • इसके बाद 3 बजे वापस रामनाथ कोविंद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
  • एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया।

मजबूत दावेदार है रामनाथ कोविंद-

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए रामनाथ कोविंद को मज़बूत दावेदार माना जा रहा है।
  • रामनाथ कोविंद ने इस प्रचार अभियान का आरंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से किया था।
  • रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे।
  • लेकिन उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • राष्ट्रपति चुनाव के दूसरी बड़ी दावेदार है यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार।
  • मीरा कुमार भी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार में जोर-शोर से लगी है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद को मिला पन्नीरसेल्वम का समर्थन!

यह भी पढ़ें: बिहार : गठबंधन की सरकार ने रामनाथ कोविंद को दिया समर्थन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें