राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की कई पहल की है। यह बातें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कही है। पीएमओ के मुताबिक देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों की कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें… बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की देन है गोरखपुर हादसा-शिवपाल यादव

देश में भ्रष्टाचार और बिचौलियों का कोई स्थान नहीं :

  • प्रधानमंत्री कार्यलय ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है।
  • पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि देश में भ्रष्टाचार और बिचौलियों का कोई स्थान नहीं है।
  • कहा कि राजग सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त भारत की है।
  • आगे कहा कि हम भ्रष्टाचार को समाप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… अब ‘भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह’ को भेदेगा योगी का ये ‘ब्रम्हास्त्र’!

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सरकार उठा रही कड़े कदम :

  • पीएम मोदी ने बीते दिन एक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका पर बड़ी बातें कही।
  • उन्होंने कहा कि सरकार संस्थागत रूप धारण किए हुए भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पुरजोर कदम उठा रही है।
  • पीएम मोदी ने वादा किया कि आम आदमी की समस्याओं को दूर करने के लिये और कदम उठाये जायेंगे।
  • मोदी ने कहा कि सरकार ने पहले ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों की भर्ती में साक्षात्कार की प्रणाली को खत्म कर दिया है।
  • जिस कारण बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।
  • उन्होंने कहा कि बिचौलिये नौकरी का वादा करके पैसे ऐंठने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें… Exclusive: ‘भ्रष्टाचार के मुंह ने डकार लिए 9.497 लाख रुपए!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें