गुरुवार की देर रात को नई दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक भयानक घटना को अंजाम दिया गया। विकासपुरी के रोड रेज में रहने वाले दांतों के डॉक्टर पंकज नारंग को कथित तौर पर लोगों के समूह ने पीट-पीटकर मार डाला। घायल नारंग को हस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला:

  • डॉ.नारंग गुरुवार की रात अपने घर के बाहर खड़े थे कि, तभी दो लड़के उन्हें बाइक से टक्कर मारकर निकले। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक लड़का नाबालिग था।
  • जिसके बाद दोनों बाइक सवार उनसे हाथापाई करने लगे। बाइक वहीँ छोड़कर दोनों लड़के फरार हो गए।
  • वापस आने पर वो अपने साथ 13 लोगों को ले कर आये, जिनके हाथों में हॉकी और रॉड थी।
  • पुलिस के मुताबिक नारंग को सिर पर हॉकी व रॉड से वार किये गये थे।
  • पुलिस ने एक महिला समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
  • डॉ. नारंग की फॅमिली में उनकी बीवी के अलावा 8 साल का बच्चा भी है।
  • पुलिस ने मर्डर, मर्डर की कोशिश और दंगा करने के तहत आरोपियों पर मुक़दमे दर्ज़ किये हैं।
  • वेस्ट दिल्ली के डीसीपी पुष्पेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि, ‘9 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। जिसमें से बाइक पर आये लड़के भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
  • पकड़े गए अभियुक्तों में 4 नाबालिग बताये जा रहे हैं।
  • दोनों प्रमुख आरोपियों में से एक नाबालिग है। दूसरा व्यक्ति की पहचान नसीर के रूप में की गई है। इसके अलावा दीपक और दो अन्य लोग जिनके नाम आमिर हैं।
  • कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि डॉ. के बेटे से गेंद लग जाने के कारण उनके बीच बचाव में आने से ऐसा हुआ, हालाँकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी बात से खंडन किया है।

किसकी जवाबदेही है ये:

देश की राजधानी में गुरुवार की रात कुछ हथियार बंद लोगों ने एक डॉ. को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस द्वारा महिला समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 4 लोग नाबालिग हैं। घटना की प्रमुख वजह अब भी नदारद है। हमारे देश में यदि कोई छात्र सुसाइड करता है तो कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा इसकी कड़ी निंदा की जाती है, फिर एक डॉक्टर की मौत पर चुप्पी क्यों? आखिर क्या वजह है की घटना के प्रमुख आरोपी नाबालिग हैं। जो युवा देश का भविष्य होना चाहिए, वह आपराधिक प्रवृति का शिकार है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें