बिहार में जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन से नई सरकार बनने के बाद प्रशांत किशोर की छुट्टी हो गई हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर को बिहार में जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन के शिल्पकार माना जाता है।

नीतीश के सलाहकार नियुक्त थे प्रशांत किशोर-

  • महागठबंधन के बाद प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार का सलाहकार नियुक्त किया गया था।
  • इतना ही नहीं, बिहार महागठबंधन में प्रशांत किशोर को राज्य मंत्री का दर्ज मिला था।
  • प्रशांत किशोर पिछले एक साल से बिहार में नहीं थे।
  • छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर से उनके कैबिनेट का दर्ज़ा छीन लिया।
  • इसके पीछे की वजह नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन को माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नीतीश से ज्यादा कौन समझता है ‘भोग’ का मतलब : लालू यादव

महागठबंधन की जीत के शिल्पकार थे प्रशांत किशोर-

  • बिहार में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के लिए प्रशांत किशोर ने कड़ी मेहनत कर नीतियाँ तैयार की थी।
  • बिहार में प्रशांत की नीतियों के सामने बीजेपी का हर दांव फेल रहा था।
  • जिसके कारण बिहार में लालू-नीतीश की जोड़ी को बड़ी जीत हासिल हुई थी।
  • विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली धमाकेदार जीत के बाद प्रशांत किशोर राजनीतिक रणनीति के महारथी के रूप में उभरे थे।
  • यहाँ तक की सोशल मीडिया पर उन्हें राजनीति का चाणक्य भी कहा गया था।

यह भी पढ़ें: बिहार: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ!

नीतीश को फ़ोन कर दी बधाई-

  • बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर इस समय दक्षिण भारत में किसी काम में व्यस्त हैं।
  • हालाँकि अभी तक प्रशांत किशोर ने बिहार में हुए नाटकीय घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
  • मगर कुछ करीबियों के मुताबिक़, प्रशांत किशोर इससे बेहद निराश है।
  • बताया जा रहा है कि उन्होंने नीतीश को फोन कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: तो क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए चाणक्य साबित हो रहे हैं?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें