बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के विदाई सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। इस दौरान नीतीश कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं।

डिनर पार्टी में शामिल होंगे नीतीश कुमार-

  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के विदाई सम्मान में आयोजित डिनर में नीतीश कुमार दिल्ली में आयोजित शामिल होंगे।
  • जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता के मुताबिक़ मुख्यमंत्री नीतीश शनिवार की दोपहर पटना से दिल्ली रवाना होंगे।
  • कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष के अकेले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही डिनर पार्टी में शामिल होने वाले हैं।
  • इसे प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की बढ़ी नजदीकियों के तौर पर भी देखा जा रहा है।
  • नीतीश दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।
  • इस मुलाकात को बिहार में महागठबंधन में हुए विवाद को खत्म करने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जद (यू), राजद और कांग्रेस के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।

यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद को नेपाली राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई!

यह भी पढ़ें: कभी रिटायर नही होंगे ‘बापू’- महेंद्र वाघेला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें