किसानों आंदोलन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने 2014 चुनाव से पहले किसानों के मुद्दों पर तमाम वादे किए थे लेकिन उन वादों को निभाया नहीं।

नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर किया वार-

  • बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति नहीं बनाने पर केंद्र सरकार पर वार किया।
  • उन्होंने कहा कि जब मोदी उम्मीदवार थे तो किसानों को लेकर तमाम वादे किए थे और घोषणापत्र में भी शामिल थे।
  • लेकिन आज किसानों को उनकी उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है।
  • उन्होंने कहा कि देश कृषि संकट के दौर से गुजर रहा है, किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ।
  • आगे उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ कंपनियों को मिल रहा है।

योग पर कसा तंज-

  • योग को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि योग खुद करने की चीज है, सार्वजनिक रूप से दिखाने की चीज नहीं है।

यूपी-बिहार में लोकसभा सीटों पर फिर से चुनाव की मांग की-

  • बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी-बिहार की लोकसभा सीटों पर फिर से चुनाव की मांग की।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश और बिहार में फिर चुनाव कराने का साहस करे।

यह भी पढ़ें: सेनाध्यक्ष को ‘सड़क का गुंडा’ कहने वाले संदीप दीक्षित ने मांगी माफ़ी!

यह भी पढ़ें: बिहार: राबड़ी देवी को नहीं चाहिए मॉल जाने वाली बहू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें