पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक , सीजफायर उल्लंघन ,शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाज़ी और स्कूलों में लगातार आगजनी के चलते जहाँ कश्मीर की हालत बहुत ही ज्यादा ख़राब और नाज़ुक हो गई थी और लोग अपनी अपनी जान बचा कर एक जगह से दूसरी जगह भागने और छुपने को मजबूर थे । वहीं नोट बैन होने के बाद कश्मीर का माहौल अब बदला हुआ सा नज़र आ रहा है। जहाँ पूरे देश में नोट बंदी के चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीँ कश्मीर घाटी में पिछले 5 दिनों से शांति कायम है । घाटी में जहाँ लोग अपने अपने घरों को लौट रहे हैं ।वहीँ किसान अपने खेतों पर , बच्चे अब स्कूलों को लौट रहे हैं।

कश्मीर घाटी में बच्चों ने किया स्कूलों का रुख़

  • जम्मू कश्मीर में जहाँ डर और अफरा तफरी का माहौल था।
  • वही नोट बंदी कश्मीर के लोगों वरदान साबित हुई है।
  • नोट बैन होने के बाद अब घाटी में चारों तरफ शान्ति दिखाई दे रही है।
  • स्थानीय लोग अपने घरों को वापस लौट रहे हैं।
  • किसान अपने खेतों, बाकी लोग अपने काम काज पर वापस लौट रहे हैं।
  • यही नही स्कूलों में भी बच्चे आने लगे हैं।
  • नोट बैन करने के बाद अब अलगाव वादी नेता भी परेशान है
  • इनके पास अब लोगों को भड़काने के लिए पैसा ही नही है।
  • ये नेता अब पैसे लाने के लिए नए नए रास्ते तलास्क करने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें :24 नवंबर तक पूरे देश में ‘टोल टैक्स फ्री’, ATM की भी कैश लिमिट बढ़ी! 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें