[nextpage title=”modi cabinet” ]

बहुप्रतीक्षित मोदी कैबिनेट विस्तार पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि कैबिनेट में फेरबदल नहीं बल्कि कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार से कैबिनेट में 10 राज्यों से 19 नए चेहरों की एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पीपी चौधरी और पुरुषोत्तम रुपाला को औपचारिक चिट्ठी भेजी गई थी।

उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, महेंद्र नाथ पांडेय और कृष्णा राज को मोदी मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। दो साल के कार्यकाल में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार होने जा रहा है।

अगले पेज पर देखें क्या है मोदी के नए मंत्रियों की खासियतः

[/nextpage]

[nextpage title=”modi cabinet2″ ]

प्रधानमंत्री का मुख्य फोकस एनर्जी, एक्सपीरियंस और एक्सपरटाइज पर है, देखें किसे मिली मोदी मंत्रीमंडल में जगह।

  • प्रकाश जावेडकर को प्रमोट करके राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।
  • कैबिनेट विस्तार में मध्य प्रदेश से सांसद फगन सिंह कुलस्ते ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • बीजेपी सासंद और पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से सांसद एस एस अहलुवालिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
  • कर्नाटक में पूर्व मंत्री रहे रमेश चंडप्पा ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
  • दिल्ली से भाजपा सांसद विजय गोयल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • आरपीई प्रमुख और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • असम के नौगांव से सांसद राजेन गोहेन भी मोदी कैबिनेट में शामिल होने में कामयाब रहें।
  • मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • गुजरात से राज्यसभा सांसद पुरूषोत्तम रूपाला ने मंत्री पद की शपथ ली।

modi cabinet

  • मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रवक्ता एम जे अकबर ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • राजस्थान की बीकानेर लोकसभा से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने ली मंत्री पद की शपथ। साइकिल से सदन में पहुंचते हैं मेघवाल।
  • गुजरात दाहोद से लोकसभा सांसद जसवंत सिंह भाभोर ने ली मंत्री पद की शपथ। भाभोर की जनजातीय समुदाय में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
  • उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा से सांसद महेन्द्रनाथ पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ। यूपी चुनावों में ब्राम्हण चेहरा के तौर पर सामने होगे डॉ महेन्द्रनाथ।
  • उत्तराखण्ड की अल्मोड़ा लोकसभा से सांसद अजय टाम्टा ने ली मंत्री पद की शपथ। इनका दलित समाज में बड़ा जनाधार माना जाता है।
  • उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा से सांसद कृष्णा राज ने मंत्री पद की शपथ ली। कृष्णा राज की दलित समाज में अच्छी पैठ मानी जाती है।
  • गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख भाई मांडविया ने ली मंत्री पद की शपथ। साइकिल से सदन जाते हैं मनसुख।
  • उत्तर प्रदेश में अपना दल से मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ। इन्हें कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए बेनी प्रसाद वर्मा की काट के रूप में देखा जा रहा है। पटेल समुदाय में अच्छी पैठ है।
  • राजस्थान की नागौर लोकसभा से सांसद सी आर चौधरी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ। सी आर चौधरी राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहें है।
  • राजस्थान की पाली लोकसभा से सांसद पी पी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ। इन्होंने लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
  • महाराष्ट्र की धुले लोकसभा से सांसद सुभाष भामरे ने ली मंत्री पद की शपथ। डॉ सुभाष भामरे कैंसर विशेषज्ञ हैं।

Photo: ANI

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें