ओडिशा में कांग्रेस विधायक का निधन हो गया। बीजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुबल साहू का मंगलवार को यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 56 साल के थे।

यह भी पढ़ें… बीजेपी सांसद सांवर लाल जाट का दिल्ली में हुआ निधन!

कांग्रेस विधायक का हुआ निधन :

  • बीजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुबल साहू का एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
  • कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए 56 वर्षीय साहू कैंसर से पीड़ित थे।

यह भी पढ़ें… दिग्गज फनकार उस्ताद सईदुद्दीन डागर का निधन!

निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक :

  • विधायक सुबल साहू के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया।
  • साथ ही राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नरसिंह मिश्रा, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने साहू के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें… प्रोफेसर यशपाल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक!

2004 में विधायक निर्वाचित हुए थे साहू :

  • साहू बारगढ़ जिले की बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 2004 में विधायक निर्वाचित हुए थे।
  • उसके बाद वह 2009 और 2014 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए।
  • बीते विधानसभा चुनाव-2014 में साहू ने ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री प्रसन्ना आचार्य को हराया था।

यह भी पढ़ें… भारतीय वैज्ञानिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें