ओडिशा में माओवादियों द्वारा किये गए हमले में 1 जवान शहीद हो गया। नक्सलियों द्वारा किये गए इस हमले में 10 जवान घायल हो गए। यह हमला ओडिशा के कंधमाल जिले में स्थित खामनखोल इलाके के जंगलों में हुआ।

कंधमाल जिले में हुए नक्सली हमला-

  • ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सलियों ने हमला किया था।
  • इस हमले में 1 SOG जवान शहीद हो गए जबकि 10 जवानों के घायल होने की खबर है।
  • बता दें कि SOG यानी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एक विशेष अर्धसैनिक इकाई है जो नक्सलियों से लोहा लेने में माहिर है।
  • मिल रही ख़बरों के अनुसार SOG जवानों का काफिला एक एंटी-नक्सली ऑपरेशन करने के बाद अपने कैंप में वापस लौट रहा था।
  • तभी खामनखोल इलाके में घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया।
  • बीते अप्रैल नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बड़े हमले को अंजाम दिया था।
  • सीआरपीएफ के पेट्रोलिंग पार्टी पर करींब 300 से अधिक नक्सलियों ने हमला कर दिया था।
  • इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे।
  • सुकमा में नक्सलियों द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला था।

यह भी पढ़ें: नहीं थे अंतिम संस्कार के लिए पैसे तो नाले में फेंका बेटी का शव!

यह भी पढ़ें: वीडियो : हैलो…CMO साहब, मैं अर्जुन मेघवाल बोल रहा हूं!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें