छत्तीसगढ़ के कोंडागांव ज़िले के जंगलों में नक्सलियों और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई | मुठभेड़ में हुई अंधाधुंध फायेरिंग  से डीआरजी का एक जवान शहीद तथा तीन जवान घायल हो गए | घायलों जवानों में दो की हालत बहुत नाज़ुक है|

नक्सल रोधी अभियान के चलते जंगल में गए थे  डीआरजी जवान

  • पुलिस महानिरीक्षक  (बस्तर रेंज) एसआरपी कल्लुरी के अनुसार
  • रायपुर से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित मरदापाल के राणापाल और कुडूर क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी विशेष जानकारी प्राप्त हुई थी|
  • इसी जानकारी के आधार पर वहाँ नक्सल रोधी अभियान चलाया जा रहा था |
  • डीआरजी और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त टीम जब जंगल में पहुची तो उनकी मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई|
  • संयुक्त टीम  ने जब कुडूर गांव के करीब एक वन क्षेत्र को घेरने की कोशिश की
  •  नक्सलियों के एक समूह ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी |
  • संयुक्त टीम ने भी जवाबी हमली किया जिसमें डीआरजी कांस्टेबल रामप्रसाद नेताम शहीद हो गए|
  • इस गोलीबारी में डीआरजी के 3 अन्य जवान बाल सिंह मांडवी, चंदन यादव और हरीश चंद मांडवी भी घायल हुए|
  • घायल जवानों को  विमान द्वारा इलाज के लिए रायपुर पहुंचाया गया है|
  • जिनमे दो जवानों की हालत बहुत ही गंभीर है |

अन्य सम्बंधित ख़बरें

बिहार: नक्सलियों से मुठभेड़ में 10 जवान शहीद, 3 नक्सली भी हुए ढेर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें