कहते हैं कि सोच अगर पक्की हो और कुछ करने का हौसला हो तो फिर कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। ऐसा ही एक प्रयास ‘वन इंडिया कॉन्क्लेव’ कार्यक्रम में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नोएडा फिल्म सिटी के लक्ष्मी स्टूडियों में होगा। जहां पर देश और विदेश के जाने माने विद्धान, ज्योतिश,मीडिया और शैक्षिक जगत के लोग शिरकत करेंगें।

धर्म व ज्योतिष सहित जीएसटी पर होगी चर्चा

  • ‘वन इंडिया कॉन्क्लेव’ पहला ऐसा कार्यक्रम होगा जहां राजनीति से इतर देश  के विकास पर चर्चा होगी।
  • वैश्विक स्तर पर आगामी 27 अगस्त इसका आयोजन किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक व निर्देश दुष्यंत प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
  • उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा महासम्मेलन होगा जहां राजनीति पर कोई चर्चा नहीं होगी।
  • मात्र देश विकास, धर्म व ज्योतिष युवाओं के उज्जवल भविष्य की चर्चा होगी।

  • वर्तमान के मुख्य मुददों जैसे जीएसटी, भारत निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
  • संयोजक डॉ वेदप्रकाश  ने बताया कि हिन्दुस्तानी सोशल मीडिया समूह ‘मूषक’ की ओर से कार्यकम का लाईव प्रसारण होगा।
  • साथ ही सेटेलाईट चैनल ‘ईश्वर’ भी कार्यक्रम का लाईव प्रसारण करेगा।
  • कार्यक्रम में देश के कई मीडिया समूह अपना सहयोग कर रहे हैं।
  • कॉन्क्लेव में uttarpradesh.org डिजिटल मीडिया पार्टर है।

सभी को है जोड़ने का प्रयास

  • अमरनाथ सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास सभी को जोडना है।
  • देश को बढावा देने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरुरी होता है।
  • हम लोगों का प्रयास है कि देश की राजनीति से इतर हम देश को कुछ दे सकें।

https://youtu.be/OLFZzYk0d5Q

  • वहीं अमित सिंह ने कहा कि हमें कैसे भारत को बनाना है यह हमें खुद ही सोचना होगा तभी हम तरक्की कर सकते हैं।
  • समूचे कॉन्क्लेव में मुख्य रुप से छह विषयों पर चर्चा होगी।
  • इसमें धर्म व ज्योतिष, क्लीन एंड हेल्दी इंडिया, हाउ टू बिल्ड इंडिया, जीएसटी, एजुकेटेड इंडिया और सेक्यूलर इडिया पर चर्चा होगी।
  • वहीं अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से जानकारियां देनी हैं।
    उन्हें बताना है कि हमारे देश में क्या हो रहा है।
  • वहीं उन्हें यह भी बताना है कि किसी भी अच्छे काम को करने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें