Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप ।

बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप ।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बिहार समेत मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में घना कोहरा भी  बना हुआ है। आज पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और घना कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। कई जगहों पर धूप के लोगो को दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव (आग) का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही शीत लहर चलती रहेगी ।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज की तरह ही कल सुबह भी कोहरा छाया रहेगा।  मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में मिनिमम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमाम 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में कोहरे से भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 19 दिसंबर से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और 21 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से  हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट जारी है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, ”देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।” अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं।

Related posts

उत्तराखंड के बीजेपी उम्मीदवार की मौत के बाद कर्णप्रयाग में 9 मार्च को होंगे चुनाव!

Vasundhra
8 years ago

Live: नेपाल के बिना भारत अधूरा-पीएम मोदी

Shivani Awasthi
6 years ago

अरुणांचल प्रदेश : पीपीऐ पार्टी ने निलंबित किये 4 और एमएलऐ!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version