जम्मू कश्मीर में एक बार नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फायरिंग की। राजौरी और पुंछ जिलों भारतीय सेना ने पाकस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी का मुंबतोड़ जवाब दे रहा है। इस गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है।

यह भी पढ़ें… आतंकियों ने CRPF की गश्ती दल पर फेंका ग्रेनेड, एक जवान घायल!

भारत ने दिया पाकिस्तान सेना को करारा जवाब :

  • अधिकारियों राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की जानकारी दी।
  • रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है
  • कहा पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की।
  • खबरों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से इन दोनों जगहों पर दोपहर 1.30 बजे के करीब संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
  • पाकिस्तानी सेना ने छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए।
  • भारत की ओर से भी दोनों जगहों पर प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
  • खबर लिखे जाने तक दोनों जगहों पर दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

यह भी पढ़ें… त्राल: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी!

एक जवान हुआ शहीद :

  • दोपहर से पाकिस्तान की ओर से चल रही फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है।
  • पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग में लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गये हैं।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले के संदेह में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें