पड़ोसी मुल्क अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। बता दें कि इस महीने पाक की ओर से 23 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

पाक की नापाक हरकतें जारी-

  • पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है।
  • पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
  • शुक्रवार सुबह ही पुंछ सेक्टर के बालाकोट में एलओसी के पास पाक रेंजर्स ने फायरिंग की।
  • इस फायरिंग में 1 महिला ज़ख़्मी हुई।
  • महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • बता दें कि इस माह पाक की ओर से 23 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
  • पुंछ और राजौरी सेक्टर में अब तक 23 बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है।
  • ख़बरों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पाक की ओर से मोटार्र दागे गए।
  • इसके साथ ही ऑटोमैटिक हथियारों से भी गोलीबारी की गई।
  • भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को गोलीबारी का करारा जवाब दिया।
  • पाक ने कई बार घुसपैठ की भी कोशिशें की है।
  • लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाक की इस कोशिश को हर बार नाकाम किया है।

यह भी पढ़ें: बिपिन रावत की पाक को चेतावनी, सबक सिखाने के और भी है तरीके!

यह भी पढ़ें: अब सेना में भर्ती प्रक्रिया होगी अॉनलाइन, प्रश्नों का डाटाबैंक तैयार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें