‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ कुछ ऐसी ही हरकत पाकिस्तान करता नज़र आ रहा है। भारतीय बोर्डर पर लगातार सीजफायर  उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान लेकिन सीजफायर उल्लंघन का इलज़ाम पाकिस्तान भारत पर लगा रहा है । बता दें कि नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम उल्लघंन का इलज़ाम भारत पर लगते हुए पाकिस्तान ने संघर्ष विराम के कथित उल्लंघनों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक डोजियर सौंपा है।

भारतीय बलों ने पाकिस्तान के 3 बच्चों समेत 4 नागरिकों के मारा:जकारिया

  •  पाकिस्तान ने युद्ध विराम उल्लंघन का भारत पर लगाया आरोप ।
  • इस सम्बन्ध में पाकिस्तान ने कथित उल्लंघनों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक डोजियर सौंपा है।
  • पाक विदेश कार्यालय के अनुसार भारत-पाक में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के प्रतिनिधियों ने, कल रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात की।
  • जहाँ भारत की ओर से ‘युद्धर्विराम समझौते का बार-बार उल्लंघन’ किए जाने के मुद्दे पर एक डोजियर सौंपा गया है।
  • पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने ट्वीट किया कि’ loC के खुइराता सेक्टर में BSF ने गोलीबारी की।’
  • ,जिसमे 3 बच्चों सहित 4 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए ।’
  • बता दें कि इसी सम्बन्ध में पाक ने  UN सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक विस्तृत डोजियर सौंपा है।
  • जकारिया ने कहा कि पाक ने पर्यवेक्षक समूह को इस घटना की जांच करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें :लोक सभा में सुरेश प्रभु ने कहा ‘रेल हादसे की फोरेंसिक जांच की जाएगी’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें