राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी लगातार हो रही है. 2 स्कूल गोलीबारी की चपेट में आ गए है. इनमे से 12 बच्चों को बचा लिया गया है जबकि कई बच्चे अभी भी फंसे हुए हैं.

गोलीबारी में फंसे स्कूली बच्चे-

  • पाक की ओर से नौशेरा सेक्टर में लगातार गोलीबारी हो रही है।
  • खबरों के अनुसार लगातार हो रही गोलीबारी में दो स्कूलों के बच्चें फंस गए है।
  • गोलीबारी के बीच बच्चों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
  • फायरिंग में फंसे सभी 50 स्कूली बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

पाक ने तोडा सीजफायर-

  • पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सीजफायर तोड़ा है।
  • नौशेरा से पहले पाक सेना ने बालाकोट में भी फायरिंग की।
  • इसके अलावा मंजकोट में भी पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया.

वीडियो साभार: ANI

  • इसके बाद नौशेरा में गोलीबारी शुरू हो गई है।
  • भारतीय सेना भी पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है।
  • इस बीच स्कूलों से बच्चों को निकालने की कोशिश जारी है।

भीम्बर गली और पुंछ सेक्टर में हुई गोलीबारी :

  • पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी की।
  • रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भीम्बर गली और पुंछ सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी।
  • मेहता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 6.45 बजे छोटे, स्वचालित हथियारों और मोर्टारों से हमला शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम!

यह भी पढ़ें: घाटी में पाक ने की अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें