देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारत द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान को सुधरने की नसीहत दी है।

पाक सर्जिकल स्ट्राइक से अभी तक सदमे में है:

  • देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भारत की चुप्पी को पाकिस्तान कमजोरी न समझे।
  • रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान अभी तक सदमे में है।
  • पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर सीमा पार से इस तरह की गतिविधियाँ नहीं रूकती हैं।
  • आगे जारी रखते हुए कहा कि, तो भारत की ओर से उचित जवाबी कार्रवाई की जाती रहेगी।

सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले उपराष्ट्रपति:

  • देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • उन्होंने कहा कि, सरकार बता चुकी है कि, एक्शन क्यों जरुरी था।
  • उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि, आतंकियों के लांच पैड पहचाने गए और उन्हें बरबाद कर दिया गया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ऐसा हर बार नहीं हो सकता है कि, आप आतंकवाद की पनाहगाह हों और इस बारे में कुछ न करें।
  • पाकिस्तान पर खुले रवैये में उपराष्ट्रपति ने ये बात कही।
  • पीएम की बात को दोहराते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि, पीएम ने पहले ही कहा था।
  • आगे जारी रखते हुए, कि हम करेंगे, समय आने पर करेंगे और अपने हिसाब से करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें