भारत द्वारा की गयी कार्यवाही के बाद अब पकिस्तान में इस तरह खलबली मची है की वह भारत को हर तरह से गलत साबित करने के लिए फर्जी दावे करने से भी बाज़ नहीं आ रहा है।

पाकिस्तानी चैनलों पर चल रही झूठी खबरें :

  • हाल ही में भारत द्वारा आतंकियों का खात्मा किये जाने के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।
  • पाकिस्तान की मीडिया में लगातार भारतीय जवानों की झूठी खबरें व तस्वीरें दिखाई जा रही है।
  • इसके साथ ही फर्जी दावे भी किए जा रहे हैं कि इतने भारतीय सैनिकों को मारा गया और कई घायल हुए हैं।
  • हालांकि इस फर्जीवाड़े पर भारतीय सेना का बयान आ चुका है।
  • जिसके तहत भारत की सेना ने पाकिस्तानी चैनलों पर चल रही झूठी खबरों का पूरी तरह खंडन किया है।
  • पाकिस्तानी चैनलों में भारतीय सैनिकों के मृत शरीरों की फर्जी वीडियो और तसवीरें दिखाई जा रही हैं।
  • जिनके जरिए दावा किया जा रहा है भारतीय सेना के जवानों की हत्या पाकिस्तानी सेना ने की है।
  • आपको बता दें कि इसी तरह की झूठी और मॉर्फ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही हैं।
  • भारतीय सेना ने पकिस्तान की इस करतूत का पुरजोर खंडन किया है।
  • उन्होंने बताया कि यह केवल पकिस्तान द्वारा किया जा रहा ब्लैक प्रोपेगन्डा का उदाहरण है।
  • इसके साथ ही सेना ने अपील भी की है कि इस तरह की फोटोज़ और वीडिया कहीं भी शेयर ना की जाएं।
  • उनका कहना है कि ऐसा करने से देश में घबराहट का माहौल बन सकता है।
  • सेना अधिकारी ने बताया कि सर्जिकल ऑपरेशन में भारतीय टीम का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है।
  • परंतु वह भी किसी आतंकी हमले की वजह से नहीं हुआ है बल्कि ऑपरेशन से वापस आने के दौरान हुआ है।
  • इसके अलावा उन्होने बताया कि बीएसएफ का एक जवान था जो गलती से सीमा पार कर गया था।
  • इसके अलावा सेना को और किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
  • पाकिस्तानी मीडिया में दिखाई जा रही भारतीय फौजियों की तस्वीरों झूठी और फर्जी हैं।
  • इनपर किसी तरह का विश्वास नहीं करना चाहिए।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें