यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने के बाद डेरा समर्थकों को हटाने के लिए कार्रवाई शुरु हो चुकी है। अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।

यह भी पढ़ें… राम रहीम रेप केस में दोषी करार, 28 को सुनाई जाएगी सजा

अॉपरेशन क्रैक डाउन शुरु :

  • फैसले के बाद इलाके में हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही है।
  • पुलिस ने अॉपरेशन क्रैक डाउन शुरु किया।
  • समर्थकों को बसों से बाहर किया जाएगा।
  • पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम को भेजा गया ‘इस’ जेल में, भारी सुरक्षा के किये गए इंतजाम!

पुलिस कस्टडी से राम रहीम ने दिया संदेश :

  • यौन शोषण मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद एक संदेश जारी किया।
  • डेरा सच्‍चा प्रमुख ने एक वीडियो जारी कर सभी को अपने घर जाने की अपील की, कहा, ‘मैं सुरक्षित हूं।

यह भी पढ़ें… आ गया गुरमीत राम रहीम रेप केस में कोर्ट का फैसला!

राम रहीम को लिया गया हिरासत में :

  • रेप मामले में बाबा राम रहीम दोषी दिए जाने के बाद हिरासत में में लिये गये।
  • कोर्ट परिसर के अंदर स्कार्पियों गाड़ी में राम रहीम बैठे हैं।
  • खबरों के मुताबिक राम रहीम को अम्बाला जेल में रखा जा सकता है।
  • पश्चिमी कमांड की निगरानी में राम रहीम रहेंगे।

यह भी पढ़ें… हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हरियाणा सरकार- CM खट्टर

सीबीआई कोर्ट ने दिया फैसला :

  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने रेप मामले में बाबा राम रहीम दोषी करार दिया।
  • CBI कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने यह फैसला सुनाया।
  • 28 अगस्‍त को सजा पर फिर सुनवाई होगी।
  • खबरों के मुताबित 28 अगस्त की सुनवाई वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

यह भी पढ़ें… बाबा राम रहीम रेप केस में दोषी करार, माहौल में तनाव-LIVE

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यह भी पढ़ें… भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें