डेरा सच्चा सौदा रेप केस में बाबा राम रहीम पर दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हालत लगातार बिगड़ते जा रहे है। बिगड़ते हालात को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आपात बैठक बुलाई। बता दें कि डेरा सच्चा राम रहीम को रेप मामले में अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: पंचकूला हिंसा: मीडिया कर्मियों पर जानलेवा हमला

मुख्यमंत्री ले रहे हालात की जानकारी-

  • चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीमंडल की आपात बैठक जारी है।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हालात की जानकारी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंचकूला हिंसा : रिहायशी इलाकों में घुसे डेरा समर्थक

राम रहीम के समर्थकों की गुंडागर्दी जारी-

  • यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
  • अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
  • इस फैसले के आते ही डेरा प्रमुख के समर्थकों ने पंजाब-हरियाणा में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है।
  • ख़बरों के मुताबिक़, राम रहीम ने समर्थकों ने पंजाब में दो रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया है।
  • पंजाब के बल्लुआणा और मलोट रेलवे स्टेशन में समर्थकों ने आग लगाई है।
  • इसके अलावा डेरा समर्थकों ने भटिंडा में पेट्रोल पम्प को आग लगाई।

यह भी पढ़ें: पंचकूला हिंसा: जम्मू की रेल सेवाएं रद्द!

क्या है पूरा मामला-

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया जिसके बाद अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में भड़की हिंसा, दिल्ली और उत्‍तराखंड में हाईअलर्ट

यह भी पढ़ें: राम रहीम के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें