रेप केस में शुक्रवार को डेरा सच्‍चा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दोषी करार दिया गया है। 28 अगस्‍त को उन्‍हें सुनाई जाने वाली सजा पर फिर सुनवाई की जाएगी। इस बीच पंजाब और हरियाणा में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जम्मू आने-जाने वाली सभी रेलगाड़ियां रद्द-

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दुष्कर्ष मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत के फैसला आया है।
  • रेप केस में डेरा सच्‍चा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दोषी करार दिया गया है।
  • 28 अगस्‍त को उन्‍हें सुनाई जाने वाली सजा पर फिर सुनवाई की जाएगी।
  • मामले में सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू आने-जाने वाली सभी रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।
  • रेलवे अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में कानून और व्यवस्था के चलते एक दिन के लिए रेल सेवाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें: पंचकूला हिंसा में तीन की मौत की सूचना

पुलिस कस्टडी से राम रहीम ने दिया संदेश-

  • यौन शोषण मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद एक संदेश जारी किया।
  • डेरा सच्‍चा प्रमुख ने एक वीडियो जारी कर सभी को अपने घर जाने की अपील की,
  • राम रहीम ने कहा, ‘मैं सुरक्षित हूं।’

यह भी पढ़ें: राम रहीम को भेजा गया ‘इस’ जेल में, भारी सुरक्षा के किये गए इंतजाम!

राम रहीम को लिया गया हिरासत में-

  • रेप मामले में बाबा राम रहीम दोषी दिए जाने के बाद हिरासत में में लिये गये।
  • कोर्ट परिसर के अंदर स्कार्पियों गाड़ी में राम रहीम बैठे हैं।
  • खबरों के मुताबिक राम रहीम को अम्बाला जेल में रखा जा सकता है।
  • पश्चिमी कमांड की निगरानी में राम रहीम रहेंगे।

यह भी पढ़ें: राम रहीम रेप केस में दोषी करार, 28 को सुनाई जाएगी सजा

क्या है पूरा मामला-

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में भड़की हिंसा, दिल्ली और उत्‍तराखंड में हाईअलर्ट

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला-

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में
  • उनकी गोली मारकर हत्. कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें: पंचकूला कोर्ट परिसर सील, 500 मीटर की दूरी पर डटे समर्थक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें