बॉलीवुड एक्टर और पद्मश्री परेश रावल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि सेना की जीप से पत्थरबाज को बांधने की जगह अरुंधति रॉय को बांध देना चाहिए। बता दें कि अरुंधति रॉय एक प्रसिद्ध लेखिका है और कश्मीर पर अपनी अलग राय रखने के लिए जानी जाती है।

पद्मश्री परेश रावल का विवादित ट्वीट-

https://twitter.com/SirPareshRawal/status/866345474722320388

  • कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर में एक शख्स को आर्मी की जीप से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया था।
  • इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
  • इस तमाम संगठनों ने इसे मानवाधिकार का हनन बताया था।
  • इस मामले में प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
  • बता दें कि अरुंधति रॉय मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर लिखती रहती है।
  • उन्होंने कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन भी किया था।

सोशल मीडिया पर लोगों की रही ऐसी प्रतिक्रिया-

  • परेश रावल के विवादित ट्वीट का सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स परेश रावल के पक्ष में है तो कुछ विपक्ष में है।
  • कई सोशल मीडिया यूजर्स में अरुंधती रॉय पर निशाना साधा है।

twitter reaction

  • इस दौरान कुछ यूजर्स ने परेश रावल के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया।

tweet

कौन हैं अरुंधति राय-

  • प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय बुकर पुरस्कार विजेता है।
  • अरुंधति रॉय पर भारतीय सेना के खिलाफ बयान देने के आरोप लगते रहे हैं
  • कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि आजादी के बाद से भारतीय सेना भारत की जनता के खिलाफ इस्तेमाल हो रही है।
  • अरुंधति रॉय माओवादियों का समर्थन करती रहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘अज़ान’ पर ट्वीट कर सोनू निगम ने छेड़ी नई बहस!

यह भी पढ़ें: ट्वीट को लेकर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, हुआ केस दर्ज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें