आगामी 17 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन संसद के दोनों सदनों में सत्र के पहले दिन यानी 17 जुलाई को कोई कामकाज होने की संभावना नहीं है।

पहले दिन कामकाज ठप्प होने की संभावना नहीं-

  • संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
  • मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त होगा।
  • लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सत्र के पहले दिन को कोई कामकाज होने की संभावना नहीं है।
  • बता दें कि दो सांसदों विनोद खन्ना (लोकसभा) और पी. गोवर्धन रेड्डी (राज्यसभा) के निधन के कारण 17 जुलाई को कोई कामकाज होने के आसार नहीं है।
  • गौतलब है कि उसी दिन नए राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान होना है।
  • इस चुनाव में 776 सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा-

  • विपक्षी पार्टियां सीमा पर कश्मीर की स्थिति, चीन के साथ विवाद, किसानों के रोष और वस्तु एवं सेवा कर सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है।
  • हालाँकि सरकार GST के सफल होने के बाद उत्साह से भरी नजर आ रही है।
  • लेकिन बढ़ते आतंकी हमलों और गौरक्षको की हिंसा पर सरकार घिर सकती है।
  • इसके अलावा इस सत्र में मंदसौर गोली कांड के हावी रहने की उम्मीद जा रही है।
  • इसमें किसान आंदोलन, मंदसौर में गोलीबारी, घाटी में तनाव, कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ पर विपक्ष सरकार को घेरेगी।

मानसून सत्र से एक दिन पहले होगी बैठक-

  • मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।
  • लोकसभा सचिवालय के अनुसार, यह बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी।
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बैठक में सभी राजनीतिक दलों से निचले सदन के कामकाज के सुचारू संचालन में सहयोग देने का आग्रह करेंगी।

यह भी पढ़ें: संसद के अगले मानसून सत्र 17 जुलाई से आगाज़, ये होंगे अहम मुद्दे!

यह भी पढ़ें: 23 जुलाई को सांसद आयोजित करेंगे राष्ट्रपति का विदाई समारोह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें