एक महिला का पीछा करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुए केरल कांग्रेस के विधायक को अब कांग्रेस ने पार्टी सचिव पद से निलंबित कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम. एम. हसन ने कहा कि पार्टी ने एम. विसेंट के खिलाफ की गई शिकायत की प्रकृति का संज्ञान लेते हुए उन्हें पार्टी के सचिव पद से निलंबित करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस विधायक पर लगा रेप का आरोप, हुआ गिरफ्तार!

पीड़िता की बहन ने जताया संदेह :

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता की अपनी बहन ने शिकायतकर्ता की मानसिक स्थिति पर संदेह जताया है।
  • लेकिन एक पार्टी के तौर पर महिला का सम्मान करते हुए हमने उन्हें निलंबित करने का फैसला किया है।
  • विधायक के तौर पर इस्तीफा देने का सवाल नहीं है क्योंकि मामला अभी अदालत में है और हम मामले का नतीजा आने का इंतजार करेंगे।
  • हसन ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करने और विंसेंट को गिरफ्तार करने में अनुचित जल्दबाजी दिखाई।

यह भी पढ़ें… BJP से लड़ने के लिए कांग्रेस के पास चेहरा नहीं- इनेलो!

माकपा विधायक और पार्टी के नेताओं ने रची साजिश :

  • हसन ने कहा कि यह कुछ नहीं बल्कि माकपा के एक विधायक और पार्टी के नेताओं द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश है।
  • इसी तरह की प्रकृति के कुछ और मामले हैं, जिसमें माकपा के सदस्यों को फंसाया गया है और इन मामलों में पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
  • लेकिन इस मामले में कुछ ही घंटों में विंसेंट से पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस का मन इटली में लगा रहता है- श्रीकांत शर्मा!

पीड़िता की बहन ने दिया बयान :

  • पीड़ित की बहन ने कहा कि इस मामले में पीड़ित लंबे समय से दवाइयां ले रही है।
  • आगे कहा कि उनका भाई माकपा का एक कार्यकर्ता है।

यह भी पढ़ें… हथियारों की कमी का खुलासा चिंताजनक : कांग्रेस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें