पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के गठन को चुनौती देने वाली दो याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं।

संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप हुआ सरकार का गठन-

  • सरकारी वकील ने बताया कि न्यायालय ने याचिकाओं को इस आधार पर खारिज कर दिया कि नई सरकार का गठन संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप हुआ है।
  • न्यायालय ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया है।
  • पटना हाई कोर्ट के फैसले से राजद को बड़ा झटका लगा है.
  • बता दें कि आरजेडी की याचिका में बीजेपी-जेडीयू को साथ मिलकर सरकार गठन को चुनौती दी गई थी।

क्या था मामला-

Patna

  • 26 जुलाई की शाम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • इसके साथ ही 20 महीने पुरानी राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन सरकार अचानक ही गिर गई थी।
  • भाजपा के समर्थन से गुरुवार को नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • वह छठी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
  • वहीं, भाजपा के सुशील कुमार मोदी ने उप मुख्‍यमंत्री शपथ ली।

यह भी पढ़ें: बिहार: सुशील मोदी ने संभाला उपमुख्यमंत्री का कार्यभार!

यह भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट ने स्वीकारी नीतीश के खिलाफ RJD की याचिका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें