बक्सर के करीब पटना राजधानी एक्सप्रेस में आज सुबह कई यात्रियों के साथ भयंकर लूटपाट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दिल्ली से पटना की ओर जा रही थी।

यात्रियों के साथ हुई मार-पीट और लूटपाट-

patna

  • लुटेरों ने कई बोगियों को निशाना बनाया।
  • इस दौरान लुटेरों ने यात्रियों का कीमती समान छीना।
  • यात्रियों से गहने, नकदी, मोबाइल समेत कई सामान की लूट हुई।
  • इतना ही नहीं पीड़ित यात्रियों के साथ लुटेरों ने मारपीट भी की।
  • मामले में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है।
  • इसके बाद लुटेरे चलती ट्रेन से फरार हो गए।

पीड़ित यात्रियों ने किया प्रदर्शन-

patna

  • ट्रेन के पटना पहुंचने के बाद पीड़ित यात्रियों ने प्रदर्शन किया।
  • मौके पर पहुंची पुलिस और पीड़ित लोगों में बहस भी हुई।
  • पीड़ित यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े किए।
  • इस मामले में आरपीएफ के एएसआई और छह जवानों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
  • इसके अलावा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घटना के जांच के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पुलिस ने ढूंढ निकाला गुफा में चोरों का ठिकाना!

यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में उपचुनाव हुए आरंभ, मतदान के लिए उमड़ी भीड़!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें