पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज़ाना बदलाव के नए नियम 16 जून सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया। बता दें कि अब पेट्रोल और डीजल के दाम रात 12 बजे से नहीं बल्कि सुबह 6 बजे से बदलेंगे। सरकार के इस नए नियम से पेट्रोल पंप के मालिक बेहद खुश है।

रोजाना बदल रहे पेट्रोल डीजल के दाम-

  • सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव के नए नियम को लागू कर दिया है।
  • इस नए नियम से पेट्रोल पंप के मालिक काफी खुश है।
  • उनके अनुसार सरकार ने यह काफी अच्छा फैसला किया है।
  • सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पंप मालिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी फायदा होगा।

ऐसे जाने पेट्रोल और डीजल के नए दाम-

  • अब 16 जून से रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना बदलाव होंगे।
  • यह नियम पूरे देश के 58 हजार पेट्रोल पंप पर लागू किया जा चुका है।
  • लेकिन अब सवाल यह है कि रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव की जानकारी से कैसे अपडेट रहे।
  • हालांकि देश के करीब 6-7 हजार पेट्रोल पंप में ऑटोमेटिक अपडेट सिस्टम लगा है।
  • जिससे जैसे ही नये दाम लागू होंगे, इन पेट्रोल पंप में अपने आप ही अपडेट हो जाएगा।
  • अगर आप रोजाना बदल रहे पेट्रोल और डीजल के दाम जानने है तो उसके लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर देख सकते है।
  • इसके अलावा आप मैसेज के जरिये भी पता लगा सकते है।
  • मैसेज पर जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल फ़ोन के मैसेज सेक्शन में जाकर SMS RSPDEALER CODE टाइप करे
  • इस मैसेज को 92248 पर भेजे.
  • मैसेज भेजने के बाद पता लग जायेगा कि आज पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत क्या है?

यह भी पढ़ें: अब पेट्रोल-डीजल की होगी होम-डिलीवरी!

यह भी पढ़ें: वीडियो: सिर्फ 3 सेकंड में पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का वीडियो 70 लाख लोगो ने देखा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें