कैबिनेट मंत्री बने पीयूष गोयल नए रेल मंत्री नियुक्त किये गए है। पीयूष गोयल अब सुरेश प्रभु की जगह लेंगे। बता दें कि मोदी कैबिनेट में हुए फेरबदल में 4 नए मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों में पीयूष गोयल भी शामिल है।

नए रेल मंत्री बने पीयूष गोयल-

  • कैबिनेट मंत्री बने पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय सौंपा गया है।
  • अब पीयूष गोयल सुरेश प्रभु की जगह लेंगे।
  • इसके अलावा पीयूष गोयल कोयला मंत्रालय भी संभालेंगे।
  • एक के बाद एक रेल हादसे के बाद से इस बारे में कयास लगाये जा रहे थे कि सुरेश प्रभु से यह मंत्रालय वापस लिया जा सकता है।
  • इस पर सुरेश प्रभु ने ट्वीट भी किया।
  • सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर 13 लाख रेल कर्मचारियों को धन्यवाद किया।
  • साथ ही कहा कि वो इन यादों को हमेशा सहेज कर रखेंगे।

सुरेश प्रभु संभालेंगे वाणिज्य मंत्रालय-

  • मोदी के कैबिनेट फेरबदल में काफी बदलाव हुए है।
  • रेल मंत्रालय सुरेश प्रभु से वापस ले लिया गया है।
  • रेल मंत्रालय की ज़िम्मेदारी पीयूष गोयल की कंधों पर डाली गई है।
  • अब सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
  • नवंबर 2014 में सुरेश प्रभु ने रेल मंत्री का पदभार संभाला था।

मोदी का कैबिनेट विस्तार-

  • मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
  • इन नौ मंत्रियों में पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह, पूर्व नौकरशाह के.जे. अल्फोंस, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सत्यपाल सिंह और सांसद अश्विनी चौबे और अनंत कुमार हेगड़े शामिल हैं।
  • इसके अलावा चार राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
  • ये चार मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, विद्युत, कोयला,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व खनन मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हैं।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

यह भी पढ़ें: सुरेश प्रभु ने छोड़ा रेल मंत्री का पद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें