प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमृतसर में ‘हार्ट ऑफ़ एशिया’ के तहत कार्यक्रम का संबोधन किया। पीएम मोदी से पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ० अशरफ घनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने भारत-अफगानिस्तान के बीच प्रगाढ़ होते रिश्तों की चर्चा की थी।

अफगानिस्तान के लिए हम सभी को आगे आना होगा:

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, अफगानिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारत की ओर से अफगान भाई-बहनों के लिए प्रतिबद्धता कभी बदलने वाली नहीं है।

आतंकवाद शांति और समृद्धि के लिए खतरा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि,
  • “आतंकवाद और बाह्य खतरे अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए खतरा है”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अफगानिस्तान की शान्ति के समर्थन में सभी को एक साथ आवाज़ उठानी होगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, इसके लिए जरुरी कदम उठाये जाने की जरुरत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जरुरी कदम सिर्फ आतंकवाद के लिए नहीं बल्कि,
  • “उनके लिए भी हों जो उन्हें शेल्टर और पैसा मुहैया करवाते हैं”।

अफगानिस्तान में विकास रुकना नहीं चाहिए:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कह कि, हमारी प्रतिबद्धता में अफगानिस्तान के विकास को लेकर कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अफगानिस्तान में विकास की जरुरत है और उसे जारी रखते हुए बढ़ावे की जरुरत है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें