प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 27 दिसम्बर को उत्तराखंड के देहरादून में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यह संबोधन भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत किया। इसके साथ ही अपने दौरे के तहत पीएम मोदी ने उत्तराखंड को चार धाम हाईवे की सौगात भी दी।

ये पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे चार धाम हाईवे पर चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि, आपको लगता है कि, मोदी जी आपने आते ही शुरू क्यों नहीं किया?
  • इसी में पीएम मोदी ने जोड़ा कि, मेरे लिए ये पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि, जब भी आप केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा पर जायेंगे।
  • इसी में आगे पीएम ने जोड़ा कि, तब आप इस सरकार और नितिन जी को श्रवण की तरह याद करेंगे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, राजनीतिक फायदों के लिए बनायीं गयी योजनायें लम्बे समय तक नहीं चलती हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, जन कल्याण की योजनायें लम्बे संमय तक चलती हैं।

पर्यटन उत्तराखंड का मुख्य साधन है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, पर्यटन उत्तराखंड की आय का प्रमुख साधन है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यदि सुविधाएँ दी जाएँ तो कौन यहाँ नहीं आना चाहेगा।
  • पीएम मोदी ने आगे चार धाम हाईवे पर बात की।
  • जिसके लिए उन्होंने कहा कि, चार धाम हाईवे उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार भी लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें: सलमान ने अपने 51वें जन्मदिन पर लांच की नयी एप्लीकेशन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें