प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 5 दिसम्बर को नई दिल्ली में ‘पेट्रोटेक 2016′ की शुरुआत की, कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन किया।

भारत ने दिखाई स्थिरता:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पेट्रो-टेक की शुरुआत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, जब दुनिया भर की अर्थव्यवस्था चरमराई, तब भारत की अर्थव्यवस्था सबसे स्थिर रही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, FDI अपने उच्चतम स्तर पर है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे जानकारी दी कि, भारत की अर्थव्यस्था की दर 2040 तक पांच गुना हो जाएगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, साथ ही हम निर्माण, ट्रांसपोर्ट, नागरिक उड्डयन को भी गति मिलेगी।

ऐसी ऊर्जा की आवश्यकता जो गरीब के काम आये:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, भारत को ऐसी ऊर्जा की आवश्यकता है, जो गरीबों के लिए आसानी से उपलब्ध हो।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, ऊर्जा के इस्तेमाल में हमें दक्षता दिखानी होगी।

ऊर्जा की स्थिरता जरुरी:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के संबोधन में आगे कहा कि, मेरे लिए ऊर्जा की स्थिरता एक कर्तव्य है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उर्जा को स्थिर करने के लिए प्रतिबद्धता की जरुरत है।
  • इसी में आगे पीएम मोदी ने कहा कि, सभी प्रतिबद्ध होकर इसके लिए काम करें, विवश होकर नहीं।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘पेट्रोटेक 2016’ का किया शुभारम्भ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें