प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने पंजाब के भटिंडा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

सेना अपना पराक्रम नहीं दिखा पाती थी:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, देश के सैनिक पिछली सरकारों के चलते अपना पराक्रम नहीं दिखा पाते थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश की सेना ने दुनिया को ये दिखा दिया है कि, अब सेना सहेगी नहीं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, सीमापार सेना ने जो किया था उससे आज तक उनके होश उड़े हैं।

पाकिस्तान की जनता से संवाद:

  • पीएम मोदी ने कहा कि, आज बॉर्डर पर हूँ इसलिए मैं एक बार फिर पाकिस्तान की जनता से संवाद करना चाहता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जब पेशावर में किसी स्कूल में बम फटता है तो इस देश के 125 करोड़ लोगों की आँखों में आंसू आ जाते हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, आप फैसला करें कि, किसके खिलाफ लड़ना चाहते हैं।
  • इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लड़ना है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ो, कालेधन के खिलाफ लड़ें।

पाकिस्तान पानी का उपयोग नहीं करता:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, देश के किसान के हिस्से का पानी पाकिस्तान को दिया जाता था।
  • इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान में वो पानी बेकार होकर समुद्र में चला जाता था।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सीएम अखिलेश ने ‘समाजवादी नमक योजना’ की शुरुआत की!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें