प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने पंजाब के भटिंडा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

मध्यम वर्गीय परिवारों को उनका हक़ दिलाऊँगा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी, भ्रष्टाचार और कालेधन पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, देश के अन्दर इतने सालों से मध्यम वर्गीय परिवारों के हिस्से को लूटा गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं देश के मध्यम वर्गीय परिवारों को उनका हक़ दिलाऊँगा।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

जाली नोटों ने देश के युवा को बर्बाद किया:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि, जाली नोटों ने देश के युवा को बर्बाद कर दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जाली नोटों के कारोबार को खत्म करना जरुरी था।

कैशलेस इकॉनमी अपनाएं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, देश को आगे बढ़ाने के लिए लोग कैशलेस इकॉनमी को अपनाएं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आप अपनी जेब में रखे मोबाइल को बैंक की ब्रांच, अपना क्रेडिट कार्ड बना सकते हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, देश के लगभग सभी बैंक अपनी एप्प देते हैं, जिसमें बस डाउनलोड करने की देरी है।

नोटबंदी पर देश के समर्थन का धन्यवाद:

  • पीएम मोदी ने नोटबंदी के विषय पर कहा कि, बेशक लोगों को तकलीफ हो रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लोगों की तकलीफ के बावजूद वो इस महायुद्ध में सरकार के साथ खड़े हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ऐसे लोगों का धन्यवाद देने के लिए उनके पास शब्द नहीं है।

यह भी पढ़ें: खेत जोतता है सपा का यह राज्यमंत्री, नहीं बदला जीवन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें